26 नवंबर को राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में देशव्यापी किसान – मजदूर प्रदर्शन का निर्णय
26 नवंबर को राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में देशव्यापी किसान – मजदूर प्रदर्शन का निर्णय

जे टी न्यूज, झारखंड: संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेंड यूनियन मोर्चा झारखंड की बैठक अनिर्वान बोस की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर लेन स्थित झारखंड राज्य किसान सभा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में 26 नवम्बर को देशव्यापी किसान – मजदूर प्रदर्शन राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में किसान – मजदूर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। मुख्य मार्गों में किसानों के फसलों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी, श्रम कानूनो में मजदूर विरोधी संशोधन, कर्ज माफी,चार लेबर कोड रद्द करने,जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा की रक्षा, कारपोरेट लूट, स्मार्ट मीटर, हाथियों का आतंक, सर्वाधिक निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी, विस्थापन, पलायन, वनपटटा , जमीन में आनलाइन गड़बड़ी, सिंचाई आदि शामिल होंगे।

5 नवम्बर से 15 नवंबर तक जिलों में किसान मजदूर कन्वेंशन करने , गांवों में पदयात्रा करने , जुलुस करने का निर्णय लिया गया। 15 नवम्बर को झारखंड के 25 साल, सपना आधूरा, किसान – मजदूरों के संघर्षों से होगा पूरा के नारों के साथ शहीद बिरसा मुंडा जयंती व्यापक रूप से मनाने ,24 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेंड यूनियन मोर्चा का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 26, नवम्बर के देशव्यापी जिला मुख्यालयो पर किसान – मजदूर प्रदर्शन का अंतिम तैयारी का आव्हान होगा।
बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो,मदुवा कच्छप, किसान महासभा के राज्य सचिव पुरन महतो, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान -मजदूर के राज सचिव मुकुंद महतो,नुनीबाला उरांव, खेत-मजदूर यूनियन नेता बिरेंद्र कुमार,सीटू राज्य कोषाध्यक्ष अनिर्वान बोस, प्रतीक मिश्रा,बेफी के एम,एल, सिंह आदि उपस्थित थे।




