दबंग डीलर अग्नि देव प्रसाद कम राशन की शिकायत पर किया मारपीट

वायरल वीडियो प्रकरण : दोषी डीलर का लाइसेंस रद्द कानूनी कार्रवाई भी होगी – जिलाधिकारी

दबंग डीलर अग्नि देव प्रसाद कम राशन की शिकायत पर किया मारपीट

वायरल वीडियो प्रकरण : दोषी डीलर का लाइसेंस रद्द कानूनी कार्रवाई भी होगी – जिलाधिकारी

जे टी न्यूज, खगड़िया:
जिलाधिकारी के निर्देश पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। वीडियो में एक डीलर द्वारा उपभोक्ता के साथ की जा रही मारपीट की तस्वीरें व्यापक रूप से प्रसारित हो रही थीं, जिससे स्थानीय जनमानस में आक्रोश उत्पन्न हो गया था।
निर्देशों के अनुपालन में मार्केटिंग अधिकारी ने मौके पर पहुँचकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए गए। तत्पश्चात मार्केटिंग अधिकारी ने अपनी संपूर्ण जांच रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराई।
रिपोर्ट के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित डीलर को नोटिस जारी करते हुए 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। निर्धारित अवधि के उपरांत आज डीलर द्वारा अपना स्पष्टीकरण सौंपा गया, किंतु उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। उपलब्ध तथ्यों एवं असंतोषजनक जवाब के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा संबंधित डीलर का लाइसेंस आज तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।
इस संबंध में जिलाधिकारी खगड़िया श्री नवीन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना में लापरवाही, अनियमितता अथवा उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि योजनाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लाइसेंस रद्द किए जाने के अतिरिक्त इस मामले में विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो।

ये देखिए ये दबंग डीलर है चौथम प्रखंड के धुतौली पंचायत के अग्नि देव प्रसाद ये भोक्ताओं को कम राशन देते हैं जब एक उपभोक्ताओं ने कहा कि हम राशन को तोलेंगे तो धाडाधड थप्पड़ देने लगे डीलर द्वारा युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस डीलर का पहले भी कई बार गड़ बड़ी पकड़ाया गया है
सूत्र के हवाले से खबर

Related Articles

Back to top button