70 किसानों के बीच किया गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण 

70 किसानों के बीच किया गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण-सह-प्रशिक्षण

आयोजित

जे टी न्यूज, मधेपुरा

संयुक्त कृषि भवन, मधेपुरा में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उ‌द्घाटन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी (मृदा) एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित 70 किसानों को उनके खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा कार्यक्रम के अंर्तगत तकनीकी सत्र में रबी मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें उन्नत कृषि, नवीन तकनीक एवं फसलों में लगने वाले रोग के उपचार संबंधी चर्चा की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों एवं प्रसार पदाधिकारियों के बीच अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा खेतों में रसायनिक खाद के उपयोग कम करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन एवं उपयोग हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा जैविक खेती करने पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में रंजीत कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, ई० गौतम कुमार, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, डॉ पंकज कुमार यादव, वैज्ञानिक, के०वी० के०, मधेपुरा, दीपक कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, (मृदा), राजेश कुमार राम, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, शंकर कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, आत्मा, मधेपुरा, धनवंत कुमार, लेखापाल, मधेपुरा एवं सैकड़ों प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button