आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, चौपाल में उठी मांग

करेलिया टोला में सड़क नहीं, बाढ़ में नाव सहारा

आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, चौपाल में उठी मांग

करेलिया टोला में सड़क नहीं, बाढ़ में नाव सहारा

जेटी न्यूज,
चौसा, मधेपुरा

चौसा प्रखंड स्थित मोरसंडा पंचायत के करेलिया टोला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में ‘विकास की बातें’ विषय पर बुधवार को चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकिशोर सनी उर्फ कारी सहनी ने की। इसमें मुख्य रूप से करेलिया टोला में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क न होने और बाढ़ के दौरान आवागमन के लिए केवल नाव पर निर्भरता का मुद्दा उठाया गया।पुरैनी पंचायत के मुखिया विनोद काम्बली निषाद ने अपने संबोधन में बताया कि यह क्षेत्र ताल-तलैया वाला है। करेलिया टोला में आज भी पक्की सड़क का अभाव है, जिससे बारिश और बाढ़ के समय लगभग 1500 की आबादी को छह महीने तक आवागमन के लिए केवल नाव का सहारा लेना पड़ता है।मुखिया निषाद ने कहा कि हर साल आने वाली बाढ़ से कोसी नदी लोगों को नुकसान पहुँचाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के बजाय, यदि पांच साल की राहत राशि बचाकर कोसी किनारे पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चार लेन सड़क का निर्माण करे, तो इससे आसपास के गाँव बाढ़ से सुरक्षित हो सकते हैं।बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिलाधिकारी को संबोधित एक जन याचिका (पब्लिक पिटीशन) तैयार की गई, जिसे जनता दरबार में सौंपा जाएगा। इसमें मोरसंडा से दक्षिण की ओर धार के किनारे करेलिया मुसहरी तक कच्ची सड़क को पक्का करने और बीच में एक पुल बनाने की मांग की गई है।


कार्यक्रम में दिलखुश कुमार, मलिक कुमार ,रवि कुमार साहनी ,भारत कुमार, भूषण मुनी ,सौरभ कुमार ,बबलू सहनी, प्रवीण कुमार प्रभाकर ,सिकंदर मंडल, सिपाही कुमार ,हिटलर कुमार, रुपेश कुमार ,मंजू देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी ,रिंकी देवी ,भारती देवी , चंदन देवी, दामिनी देवी, ललिया देवी, रंजू देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी ,बिहुला देवी ,भूलो देवी, रीना देवी ,पूनम कुमारी , बुद्धि देवी, गीत देवी ,रेशमा देवी ,सुशीला देवी, पुनीता देवी, पूजा देवी ,रानी देवी, गोविंद कुमार साहनी ,धर्मेंद्र मुनि छतरी सहनी ,नीतीश कुमार , सुलोचना देवी , डॉक्टर राजेश मुनि, मनोज राम, शंभू राम आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button