पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी: राजकुमारी

किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन

पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी: राजकुमारी

किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन
जेटी न्यूज,


शंकरपुर/मधेपुरा
प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के पैक्स गौदाम में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है । उसको देखते हुए जनजीवन हरियाली कार्यक्रम काफी सटीक है। उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें । नदी नाले जो आजकल पूरी तरह से भर गए हैं । हमें जल संचय के लिए पोखर, तालाब एवं नदी नाले की पुन: जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करें एवं इसकी सूचना प्रखंड कृषि कार्यालय को दें । ताकि उन्हें इस पर अनुदान दिया जा सके।कृषि समन्वयक प्रिंश पप्पू कुमार ने उपस्थित किसानों को बताया कि वह जल संचय के लिए अपने भूमि में तालाब का निर्माण करा सकते हैं ।

 

जिस पर सरकार से 90 फीसद अनुदान मिलेगा। किसान अपने खेतों में बागवानी का कार्य करें और सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान का लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों को कई अन्य तरह के कृषि कार्यों के बारे में भी जानकारी दी । कृषि सलाहकार रामकुमार ने जनजीवन हरियाली के तहत कार्य करने की सलाह दी । मौके पर किसान उपेंद्र कुमार, राजेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, राम-लखन कुमार सहित अन्य मौजूद थे l

Related Articles

Back to top button