सदर विधायक ने भदास उत्तरी के जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल
गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म है : विधायक बबलू मंडल
सदर विधायक ने भदास उत्तरी के जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल
गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म है : विधायक बबलू मंडल

जे टी न्यूज, खगड़िया:
भीषण ठंड को देखते हुए सदर विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा शनिवार को सदर प्रखंड के भदास उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 एवं 10 में रहने वाले 435 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद महिला-पुरुषों तथा बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विधायक बबलू मंडल ने सभी लाभार्थियों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बबलू मंडल ने कहा कि “गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म है।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार की सेवा और विकास के लिए समर्पित हैं, उसी तरह वे खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
विधायक ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराकर यदि उन्हें थोड़ी भी राहत मिलती है, तो यही उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर जदयू कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, स्थानीय मुखिया अंजली कुमारी, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, पूर्व जिला पार्षद केदार पासवान, कुलदीप सिंह पटेल, अनिल सिंह, भिखन राम, रामनारायण सिंह, वकिल सिंह, संतोष कुमार साह, वार्ड सदस्य रवि कुमार,रामबदन सदा, इन्द्रदेव रजक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

