मिशन जीवन रक्षा” एक अनुकरणीय पहल का आगाज।

जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय कुमार राय):
बढ़ते ठंड में अधिक कोहरा ( कुहासा ) के कारण होने वाले रोड एक्सीडेंट को कम करने के सोच लिए “आपका नि:शुल्क बुक बैंक नरहन” की ओर से एक अनोखा पहल “मिशन जीवन रक्षा” मुहिम के रूप में शुरू किया गया है | विदित हो कि नरहन शिक्षा का केंद्र है यहां लगभग 60- 70 निजी कोचिंग संस्थान चलती है जहां 10 वर्ग किलोमीटर के दायरे से प्रत्येक दिन लगभग 2000 से 2500 बच्चे रोजाना पढ़ने आते हैं । बढ़ते हुए कोहरा के कारण रोड एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है जिसे देखते हुए आपके बुक बैंक के संस्थापक पांडव कुमार राय ने निर्णय लिया कि सभी छात्र एवं छात्राओं के साइकिल के पीछे रेडियम स्टीकर लगाएंगे ताकि पीछे से तेज गति से आने वाली गाड़ी के रोशनी साइकिल पर पड़ने के बाद रेडियम की चमक बढ़ेंगी और रोड एक्सीडेंट की संभावना कम होगी और जीवन की रक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।
इस मुहिम मे पहले दिन ही लगभग 1300 से अधिक साइकिल पर रेडियम स्टीकर लगाने का कार्य किया गया |
टीम बुक बैंक लगातार 2020 से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क बुक मुहैया करवाती आ रही है | टीम का सभी कार्य टीम के कोर सदस्य के आर्थिक सहयोग से ।ही पूरा होता है | आज के इस मिशन में युवाशाला के संस्थापक विकास कुमार के साथ साथ अन्य युवा सहयोगी के रूप में शिवम कुमार , अभय कुमार, शुभम यादव , सरोज कुमार , सत्यम मिश्रा ने साथ दिया |