नारी की सशक्त भूमिका के लिए उच्च शिक्षा जरूरी : प्रो. एच. के सिंह

नारी की सशक्त भूमिका के लिए उच्च शिक्षा जरूरी : प्रो. एच. के सिंह

ललक से पदक तक पहुंची बेटियां : प्रो. डॉ. रवींद्र रेनाll

जे टी न्यूज, दरभंगा :ललक से पदक तक पहुंची है बेटियां, सामाजिक ढांचा को मजबूत रखने में बेटियों की अहम भूमिका है इसलिए नारी को सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त होना होगा।
उक्त उद्गार डरबन विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. रवींद्र रेना ने आर. एस. एजुकेशनल फाउंडेशन, दरभंगा, भोजपुरी साहित्य विकास मंच व अखिल भारतीय प्रबंध विकास परिषद, नई दिल्ली द्वारा कलकत्ता के रवींद्र भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी नारी सशक्तिकरण : समग्र विकास की ओर बढ़ते कदम को संबोधित करते हुए कहा।
गोष्ठी के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के भाषा व्याख्याता ई. दिनेश प्रसाद सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, श्री विजय किशोर पांडेय, प्रकाश प्रियांशु, डॉ जमील हसन अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।तदुपरांत महिला कॉलेज, खगड़िया की डॉ. प्रियंका सिंह व डॉ शेफाली शर्मा ने विषय प्रवेश कराया।
गोष्ठी को आभाषी पटल पर उद्बोधित करते हुए बी.एच.यू. वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. एच. के. सिंह ने कहा कि, भारतीय परिदृश्य में महिला वैदिक काल से सशक्त थी, है और रहेंगी। पाश्चात्य सभ्यता की महिलाओं को सर्वप्रथम यह सुनिश्चित करना होगा कि, हमें किससे, कहाँ और किस रूप में आजादी चाहिए, नारी की सशक्त भूमिका के लिए उच्च शिक्षा अत्यंत जरूरी है।
इस दौरान मुख्य रूप से डॉ रिंकू सिंह, डॉ वंदना पांडेय, डॉ पूर्वाषा मंडल, डॉ शिवजी वर्मा, डॉ धनंजय सिंह, डॉ. अरविंद राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षण व शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीबी कॉलेज, जयनगर के युवा शिक्षाविद् डॉ चंदन कुमार, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान व पटना के गुड्डू गुलशन यदुवंशी को चंद्रगुप्त स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
संचालन और धन्यवाद ज्ञापन आर एस एजुकेशनल फाउंडेशन के महासचिव युवा शिक्षाविद डॉ शैलेश सिंह ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रो ज्योति खरे, डॉ चंदन कुमार, डॉ. रुद्र किंकर वर्मा, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. रानी पुरुषोत्तमा, फरहत फातिमा, गुड्डू गुलशन यदुवंशी, निक्की कुमारी सहित सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button