धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने हेतु समाहर्ता बेगूसराय के समक्ष 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना धान अधिप्राप्ति में अफसरशाही और मिलर की मनमानी बंद हो।

धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने हेतु समाहर्ता बेगूसराय के समक्ष 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना
धान अधिप्राप्ति में अफसरशाही और मिलर की मनमानी बंद हो।


किसानों का कर्जा माफी एवं फसल बीमा लागू हो
बरौनी डेयरी में 100 करोड़ के घोटाले की ईडी या सतर्कता आयोग से विशेष जांच हो
जे टी न्यूज़, बेगूसराय: तेघरा प्रखंड अंतर्गत पिढौली दूध समिति के सभागार में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि बेगूसराय में धान का उत्पादन बढ़ने के बावजूद किसानों को दंडित करने हेतु बेगूसराय से धान खरीदने का लक्ष्य 30000 एम टी से घटाकर 8800 एम टी कर दिया। जिला प्रशासन की निष्क्रियता के कारण किसान अपना धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।जिला सहकारिता पदाधिकारी अपने कुछ दलालों के माध्यम से कमीशन लेकर फर्जी कागजी अधिप्राप्ति एवं नशापान कर गहरी निंद्रा में सोया है। अफसरशाही और मिलर की मनमानी से पैक्स अध्यक्ष एवं धान उत्पादक परेशान है।

दिन-रात, जाड़ा-गर्मी में कमर तोड़ मेहनत से दूध रूपी अमृत पैदा करने वाला किसान की गाढी कमाई का दिन-दहाड़े बरौनी डेयरी में लूट हो रही है।आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रकवि दिनकर जी,रामचरित्र बाबू और चंद्रशेखर बाबू की क्रांतिकारी धरती के हम किसान चुपचाप इस लूट को बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसलिए 5 जनवरी 2026 से जिला समाहर्ता बेगूसराय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना में तेघरा से हजारों-हजार किसान भाग लेंगे।किसान चौपाल की अध्यक्षता
काॅपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य भूषण महतो ने की।बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल सदस्य दीपक कुमार, बैंक निदेशक राम नरेश महतो,पैक्स अध्यक्ष अशोक महतो,गौरी शंकर राय,अखिलेश कुमार,सुशील कुमार राय,मुकेश चौधरी,अरुण कुमार,संजय चौधरी एवं शंभू नाथ चौधरी ने किसान चौपाल को संबोधित किया।उन्होंने आह्वान किया कि बेगूसराय धरना में हजारों हजार की संख्या में किसानों को ले जाएंगे

Related Articles

Back to top button