उत्तर प्रदेश के गैंगस्टार से मुलाकात हुई थी जेल मे
उत्तर प्रदेश के गैंगस्टार से मुलाकात हुई थी जेल मे

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास करगहर थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि विपिन कुमार सिंह पिता चंदेश्वर सिंह 20.10.2022 अपने ससुर मुन्ना सिंह पिता बेचन राय ग्राम पोस्ट थाना करगहर जिला रोहतास की हत्या करने के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत जेल में बंद था।

उसी दौरान सुंदरम उपाध्याय एवं देवेश्वर शुक्ला जो मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के खूंखार अपराधी हैं के साथ इसकी बातचीत एवं मुलाकात हुई। तभी से दोनों की दोस्ती पक्की हो गई और हथियार का व्यापार करने में मशगूल हो गए जो उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लेकर बिहार में सप्लाई करते थे।


