सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी का निधन

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी का निधन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी का दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह की तैयारियों के सिलसिले में वे मंगलवार को आयोजन स्थल और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने कर्पूरी ग्राम पधारे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा फौरन गंभीर हालत में उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनके इलाज में जुट गई। हालत बेकाबू होता देख तत्काल चिकित्सकों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर सदर अस्पताल में यह दूसरी घटना घटी है जब ऑन ड्यूटी सिविल सर्जन ने अपनी जान गंवाई है। इसके पूर्व, काल का काल, या यमदूत के दुश्मन कहे जाने वाले सुविख्यात सर्जन डॉ. रती रमन झा कोरोना काल में ऑन ड्यूटी अचानक बीमार पड़ने के कारण काल के गाल में समा गए थे। समस्तीपुर के सबसे बड़े अस्पताल में समुचित चिकित्सकीय सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें भी हालत बिगड़ने के बाद पटना आईजीएमएस रेफर गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकार लोगों का कहना है कि जब सदर अस्पताल समस्तीपुर में अपने ही बड़े डॉक्टर का इलाज नहीं हो सकता है तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। डॉ. चौधरी के निधन पर चिकित्सा जगत ही नहीं समाज के सभी वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बाबत चर्चा है की अत्यधिक प्रशासनिक व मानसिक दबाव, और अस्पताल में आवश्यक संसाधन और सुविधाओं के अभाव ने सदर अस्पताल के दोनों सिविल सर्जन की जान ले ली।

Related Articles

Back to top button