नूतन गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी हार्दिक बधाई

नूतन गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी हार्दिक बधाई

जे टी न्यूज, पूर्णिया:

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्री नितिन नबीन को सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया से भाजपा की प्रखर नेत्री एवं जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नूतन गुप्ता ने कहा कि श्री नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए नए युग की शुरुआत है। उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ता-समर्पित सोच से भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगी और “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री नितिन नबीन का कार्यकाल सफल, यशस्वी और प्रेरणादायी रहे तथा उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।

Related Articles

Back to top button