बसंत पंचमी पर महिला फुटबॉल का रोमांच: सिलीगुड़ी ने खगड़िया को हराकर जीता खिताब

बसंत पंचमी पर महिला फुटबॉल का रोमांच: सिलीगुड़ी ने खगड़िया को हराकर जीता खिताब

​जे टी न्यूज, खगड़िया: पसराहा थाना क्षेत्र के बीरवास खेल मैदान में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के भव्य फाइनल का आयोजन किया गया। खिताबी मुकाबला बिहार की खगड़िया और पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी टीम के बीच खेला गया।
​दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में मैच का विधिवत उद्घाटन परबत्ता विधानसभा के विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है और खेल प्रतिभाओं को निखरने का मंच प्राप्त होता है।
​​खेल के पहले हाफ में सिलीगुड़ी की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दो गोल दागकर बढ़त बना ली। जवाब में खगड़िया की टीम ने कड़ा संघर्ष किया और एक गोल कर वापसी की कोशिश की। हालांकि, दूसरे हाफ में सिलीगुड़ी ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए एक और गोल किया और अंततः 3-1 से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया


​पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। रेफरी रौशन गुप्ता और लाइंसमैन निशा कुमारी, मोहम्मद आजाद की भूमिका भी सराहनीय रही।
​इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री संजीव कुमार सुमन, मत्स्य सहयोग समिति के पूर्व मंत्री सुबोध सिंह, विनोद सिंह, मुशो शर्मा, पूर्व मुखिया सिकंदर शर्मा और डॉ. मनीष कुमार सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button