सरस्वती पूजा मेले के पहले दिन दंगल में नवोदित पहलवानों का जलवा

सरस्वती पूजा मेले के पहले दिन दंगल में नवोदित पहलवानों का जलवा

जे टी न्यूज, खगड़िया: पसराहा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिन दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय नवोदित पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ​​मेले के पहले दिन हुए मुकाबलों में स्थानीय पहलवानों का दबदबा रहा। ​बिट्टू पहलवान (पसराहा) ने सोनू पहलवान (मड़ैया) को कड़ी शिकस्त दी।
​नीतीश पहलवान (पसराहा) ने गजाधर पहलवान (गांधीनगर) को चित कर मुकाबला अपने नाम किया। ​सुमित पहलवान (पसराहा) ने चिक्कू पहलवान (फुदकीचक) को पटखनी दी।
​अन्य मुकाबलों में प्रिंस पहलवान ने धीरज और राजू को पराजित किया। ​रवि किशन पहलवान ने मूक-बधिर पहलवान शिवम को हराया, हालांकि बाद में सन्नी पहलवान ने रवि किशन को धूल चटा दी।


​दंगल का औपचारिक उद्घाटन मिथलेश कुमार भारती द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के रूप में सूबेदार झालेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रकाश सिंह बादल और दिनेश सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। ​इस अवसर पर अंशु भारती, डॉ. सुधीर कुमार, कुंदन कुमार, बागेश्वर सिंह, मकुनी सिंह, देवी यादव और वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button