शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर बल देना बेहद जरूरी – ईश्वर मंडल
शिक्षित और सशक्त दरभंगा के लिए विधायक ईश्वर मंडल ने की प्रधानाचार्यों के साथ अहम बैठक
शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर बल देना बेहद जरूरी – ईश्वर मंडल
शिक्षित और सशक्त दरभंगा के लिए विधायक ईश्वर मंडल ने की प्रधानाचार्यों के साथ अहम बैठक

जे टी न्यूज, दरभंगा:
दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने +2 जनता उच्च विद्यालय जीवछघाट में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने एवं विद्यालयों की समस्याओं का त्वरित समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चाएं किए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने स्कूलों में बेंच-डेस्क, पेयजल, शौचालय और प्रयोगशालाओं जैसे आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा किए। साथ ही विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को निर्देशित किए। विधायक ने कहा कि शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर बल देना बेहद जरूरी हैं।
मेरा लक्ष्य है कि दरभंगा ग्रामीण का हर बच्चा बेहतर संसाधनों के साथ उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करे।
विधायक ने प्रधानाचार्यों को आश्वस्त किया कि विद्यालयों के विकास में फंड या अन्य किसी भी प्रशासनिक बाधा को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के संवाद निरंतर जारी रखने की बात कही ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार बना रहे ।
