समस्तीपुर में युवक ने मासूम बच्ची को दांत काटकर किया घायल

समस्तीपुर में युवक ने मासूम बच्ची को दांत काटकर किया घायल

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक युवक ने चार वर्ष की मासूम बच्ची को दांत से काट-काट कर उसे घायल कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात जिले के जितवारपुर गांव में एक युवक बच्ची को उसके घर से उठाकर एक खेत में ले गया। इसके बाद उक्त युवक ने बच्ची के शरीर के कई जगहों पर दांत से काट-काट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button