पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शोभाकांत यादव ने दावेदारी पेश किया
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शोभाकांत यादव ने दावेदारी पेश किया

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया ग्राम निवासी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शोभाकांत यादव कि इस बार के पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर देवरी पंचायत से सरपंच पद के लिए उम्मीदवारी देने की बात कही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार एक व्यक्ति के छत्र साया में ग्राम कचहरी देवरी का जो न्याय का फैसला जो है वह 15 वर्षों तक सुस्त पड़ा रहा उसे इस बार खत्म करने को लेकर फिर से देवरी पंचायत में न्याय की उम्मीद लगाए बैठे समस्त जनता मालिक को हम उस सपने को साकार करुंगा मैं फिर से देवरी पंचायत से सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी जनता जनार्दन के सामने रखूंगा और सरपंच पद से चुनाव जीत कर देवरी पंचायत के गरीब गुरुवा जनता को न्याय दिलवाऊंगा बताते चले की शोभाकांत यादव की पुत्रवधू रेणु देवी वर्ष 2006 से लेकर 2011 तक देवरी पंचायत के सरपंच रह चुकी है वहीं बताते चले कि शोभाकांत यादव देवरी पंचायत के प्रतिष्ठित एवं ईमानदार व्यक्तियों के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने इस वर्ष बिहार पंचायती राज 2026 में देवरी पंचायत से सरपंच पद को लेकर अपनी उम्मीदवारी देने की बातें झंझट टाइम्स के संवाददाता गीता कुमार को दी है।


