24 मार्च को पश्चिम चम्पारण से हजारों की संख्या किसान दिल्ली जायेंगे

24 मार्च को पश्चिम चम्पारण से हजारों की संख्या किसान दिल्ली जायेंगे


जे टी न्यूज़, बरगछिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैरिया लोकल कमिटी की बैठक बैरिया के सरपंच सुनील यादव के निवास स्थान पर बरगछिया में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री देश को बेच देने को ठान लिया है। जिसका परिणाम अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील है। भारत के समान अमेरिका में बिकेंगे तो 18% टैक्स देना होगा। लेकिन अमेरिका का कृषि उत्पादित सामान भारत में बिकेगा तो उस पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। भारत सस्ते दर पर रूस से तेल खरीदता रहा है। जिस पर अमेरिका के दबाव में आकर तेल की खरीदारी अमेरिका से करने का मोदी सरकार ने निर्णय लिया है ।यह कहीं ना कहीं देश के किसानों को कमर तोड़ने का काम है और देश को गुलाम बनाने की नीति है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के पास कोई गोपनीय दस्तावेज है। जिसके दबाव में आकर नरेंद्र मोदी देश को अमेरिका के हाथों बेच देना चाहते हैं।


एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह तथा अनिल अंबानी जैसे कॉर्पोरेट का नाम आना निश्चित रूप से देश को शर्मसार करता है। इस सब के विरुद्ध आगामी 24 मार्च को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा दिल्ली में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
गोरखपुर सिलीगुड़ी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे को किसान विरोधी करार देते हुए 22 फरवरी को लौकरिया मिडिल स्कूल में किसानों की एक सभा होगी। जिसमें आंदोलन का रूप रेखा तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संजय राव ने की तथा लोकल कमेटी के सचिव सुनील यादव ने अपना प्रतिवेदन दिया। जिस पर अवधेश पांडेय ,हरिशंकर यादव ,काशी साह ,भरत शर्मा, अशर्फी पटेल, राज रूप यादव आदि ने अपने विचारों को रखा।

Related Articles

Back to top button