मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र का उद्घाटन
मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र का उद्घाटन

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बागवानी आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार और कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने किया. दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में 300 से अधिक किसान व वैज्ञानिक शामिल हुए. 17 वैज्ञानिकों की टीम मखाना की वैल्यू चेन, उत्पादन, गुणवत्ता, प्रसंस्करण व निर्यात पर कार्य कर उत्पादकता दोगुनी करने का लक्ष्य रखेगी. बिहार के बहुप्रतिष्ठित मखाना उद्योग को नई दिशा देने की पहल करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर, में मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र का भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार रामनाथ ठाकुर, बागवानी आयुक्त डॉ प्रभात कुमार तथा कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “मखाना अनुसंधान एवं विकास” का भी उद्घाटन हुआ, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग संभावित 300 से अधिक मखाना किसान, देशभर के वैज्ञानिक, शोधार्थी और उद्यमी भाग ले रहे हैं.



