बिहार सरकार हर मोर्चे पर फेल: श्री राम राय
बिहार सरकार हर मोर्चे पर फेल: श्री राम राय

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)खेत मजदूर यूनियन बिहार राज्य परिषद के सचिव श्री राम राय ने किसानों के हित में बिहार सरकार पर जमकर बरसा है। उदासीनता जाहिर किया है कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था बहुत ही खराब है। बीते दिनों लहुआरा ग्राम की सिकंदर राम की लड़की का अपहरण कर लिया गया। पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी नहीं कर पाई। लड़की के पिता सिकंदर राम आज भी पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते फिर रहा है। बिहार में बहुत सारी घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार चुपचाप बैठी है। मजदूरों के हित में कार्य नहीं कर रही है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर जी राम जी रोजगार योजना किया जा रहा है।

इसके तहत पहले से प्राप्त रोजगार गारंटी में मजदूरों की अधिकार को छीना जा रहा है। सरकार द्वारा प्रतिदिन 700 की दर से मजदूरी नहीं दी जा रही है। किसानो की सुख सुविधा में कटौती हो रही है। नहरो की मरमती नहीं हो रही है। रसूलपुर राजवाहा का पानी खेती की वजह नहरों में ही लौट कर चला जाता है। जिससे किसानों को खेत पटवन करने मे बाहरी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। इसलिए बिहार सरकार हर मोर्चे पर फेल है।


