स्वच्छता के बारे में दुनिया की सोच को बदलने के 56 साल

स्वच्छता के बारे में दुनिया की सोच को बदलने के 56 साल

जे टी न्यूज, पटना: सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस आर्गनाइजेशन द्वारा न्यू पाटलिपुत्र कालोनी, पटना स्थित सुलभ भवन के प्रांगण में 56वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के बिहार राज्य शाखा के मानद् नियंत्रक श्री जय प्रकाश झा एवं सुलभ परिवार के सम्मानित पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा सुलभ भवन परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि दी गई। साथ ही,

परम श्रद्धेय संस्थापक महोदय पद्मविभूषण डॉ. विन्देश्वर पाठक जी के तैल्य चित्र पर सुलभ परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण एवं कोटिशः नमन किया। कार्यक्रम की शुरूआत सुलभ प्रार्थना एवं सुलभ गीत से किया गया। तत्पश्चात संस्था के 56 पूर्ण होने के अवसर पर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर केक काटा गया तथा सभी स्वयंसेवकों के बीच वितरित किया गया।
मानद् नियंत्रक श्री जय प्रकाश झा द्वारा सभा को संबोधित करते हुए हर्ष के साथ बताया गया कि संस्था के प्रेसिडेंट श्री कुमार दिलीप जी को यू.के. एशियन बिज़नस कौंसिल द्वारा विशिष्ट चेयरमैन का अवार्ड दिया गया है. उन्हें यह सम्मान सुलभ के माध्यम से वैश्विक परोपकारी योगदान हेतु प्रदान किया गया है. इस सन्देश पर सभी सदस्यों द्वारा उनके सम्मान में करतल ध्वनि के साथ उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया गया एवं उनके कुशल नेतृत्व को सराहा गया.
अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा को समाप्त किया गया.

Related Articles

Back to top button