नंद किशोर यादव के राज्यपाल बनने पर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी बधाई
नंद किशोर यादव के राज्यपाल बनने पर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

जे टी न्यूज, पटना:
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उनके आवास पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि नंद किशोर यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए अत्यंत योग्य बनाती है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नंद किशोर यादव अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर नागालैंड में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देंगे।

मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए भी गर्व का विषय है कि राज्य के एक अनुभवी नेता को देश के एक महत्वपूर्ण राज्य का संवैधानिक दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने एक बार फिर नंद किशोर यादव को इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।


