कुलपति डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में शिक्षाविद् डॉ. माधवेन्द्र झा को श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
कोशी प्रमंडल में विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा का अलख जगाने वाले यूभीके कॉलेज कड़ामा के प्राचार्य डॉ. माधवेन्द्र झा के असामयिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को वीमेंस कॉलेज, मधेपुरा में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दिवंगत शिक्षाविद् को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मधेपुरा कॉलेज सहित विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक एवं श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय, उदाकिशुनगंज के कुलपति डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर डॉ. झा के घनिष्ठ मित्र कुलपति डॉ. अशोक कुमार ने भावुक होकर कहा कि 22 फरवरी को उनके मित्र उन्हें बीच रास्ते में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि डॉ. माधवेन्द्र झा का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
इस मौके पर मधेपुरा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम यादव ने कहा कि डॉ. झा के असामयिक निधन ने उन्हें गहराई से झकझोर दिया है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक कार्यों के बाद उनसे लगभग प्रतिदिन बातचीत होती थी और शिक्षा के उन्नयन को लेकर गंभीर विचार-विमर्श भी होता था, जो अब संभव नहीं हो पाएगा।
इस अवसर पर दिवंगत डॉ. माधवेन्द्र झा के सुपुत्र डॉ. सिप्पु कुमार भी उपस्थित थे।
मधेपुरा कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. भगवान कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ. माधवेन्द्र झा मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के धनी थे तथा अपने व्यवहार के कारण सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।
श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक नेता प्रो. मनोज भटनागर, प्रो. सच्चिदानंद सचिव, प्रो. ब्रजेश मंडल, प्रो. कामेश्वर यादव, प्रो. चंदेश्वरी यादव, प्रो. बृजेंद्र मेहता, प्रो. अमरेन्द्र कुमार अमर, प्रो. चंद्रमणि गुप्ता, प्रो. दिनेश प्रसाद, प्रो. अभय कुमार, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. अमित कुमार, प्रो. शशि शेखर कुमार, प्रो. ब्रजेश कुमार, प्रो. रीमा कुमारी, प्रो. सोनी प्रिया, प्रो. अजित अजय, प्रो. कुंदन कुमार सहित कॉलेज कर्मी आशीष कुमार और अमल किशोर ने भी डॉ. झा को श्रद्धासुमन अर्पित किए

*शिक्षा के क्षेत्र में याद किए जाएंगे डॉ. झा*
डॉ. माधवेन्द्र झा ने कोशी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की थी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और दूरदर्शी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button