महापौर विभा देवी ने ईस्ट जोन टीम में चयनित अपूर्वा को किया सम्मानित

महापौर विभा देवी ने ईस्ट जोन टीम में चयनित अपूर्वा को किया सम्मानित

जे टी न्यूज, पूर्णिया :
माधोपाड़ा को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी मनोज कुमार व सीमा देवी की पुत्री अपूर्वा के ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में चयन से जिले में खुशी की लहर है।
महापौर विभा देवी ने उनके आवास पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अपूर्वा की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
अपूर्वा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व कोच को देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया I

Related Articles

Back to top button