हेमा की यह शानदार सफलता उसकी कड़ी मेहनत और माता-पिता के त्याग का प्रतिफल – विधायक
हेमा की यह शानदार सफलता उसकी कड़ी मेहनत और माता-पिता के त्याग का प्रतिफल – विधायक

इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विधायक ईश्वर मंडल ने हेमा को किया सम्मानित
जे टी न्यूज, मधुबनी.
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले की बिजुली गांव पहुंच स्थानीय अमरेश यादव की पुत्री हेमा कुमारी को पाग चादर से सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि अमरेश कुमार यादव की सुपुत्री हेमा कुमारी ने इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे दरभंगा जिले की बालिकाओं में प्रथम स्थान तथा समग्र जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर मंडल ने हेमा कुमारी को मिथिला परम्परा अनुसार पाग, अंगवस्त्र एवं कलम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया हैं। छात्रा के परिजनों से संवाद करते हुए विधायक ने कहा “बेटियां हमारा गौरव हैं। हेमा की यह शानदार सफलता उसकी कड़ी मेहनत और उसके माता-पिता के त्याग का प्रतिफल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं।”
विधायक ने शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगे कहा कि बिहार सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के साथ बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोदानंद झा उपस्थित रहे।


