थार गाड़ी में रखे देसी कट्टा सहित पुलिस ने पांच लोगों को उठाया

थार गाड़ी में रखे देसी कट्टा सहित पुलिस ने पांच लोगों को उठाया

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)गुप्त सूचना के आधार पर करगहर पुलिस इस समय बालू माफिया गौ तस्कर अपराधी एवं शराबियों को नाको दम कर रखी है। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान एक काले एवं उजले रंग का थार गाड़ी जिसका रजि० नं०-UP65FQ-8088 के बाएँ तरफ अगले सीट के निचे रखा एक लोहे का बना काले एवं उजले रंग का देशी कट्टा सहित पुलिस ने पांच को दबोची है।मामले को लेकर करगहर थाना कांड सं०-136/26 दिनांक-01.04.2026 धारा- 25(1-b)/A/26/35 आर्म्स एक्ट अंकित कर विधि सम्मत कार्रवाई भी की गई है। वही इस संबंध में करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय बताएं कि (1)चालक सेराजुद्विन इद्रिसी उम्र 26 वर्ष पिता तजमुलहक इद्रिसी ग्राम इब्राहिमपुर थाना कछवॉ जिला रोहतास को गिरफ्तार तथा 04 विधि विरुद्ध बालक (2) रोहित गोस्वामी उम्र 17 वर्ष पिता संजय गोस्वामी ग्राम कन्हाची थाना कन्हाची जिला चतरा वर्तमान ग्राम नोखा वार्ड नं0-21 थाना नोखा रोहतास (3) पवन वर्मा उम्र 17 वर्ष पिता सुरेश वर्मा ग्राम मुजराढ़ थाना नोखा जिला रोहतास वर्तमान ग्राम नोखा वार्ड नं0-21 थाना नोखा रोहतास (4) तमस सिंह उम्र 15 वर्ष पिता बिरेन्द सिंह ग्राम प्रस्टमपुर थाना नोखा जिला रोहतास वर्तमान ग्राम नोखा वार्ड नं0-21 थाना नोखा रोहतास (5) अमिर फैजल उम्र 17 वर्ष पिता जहाँगिर हुसैन ग्राम नोखा वार्ड नं0-21 थाना नोखा रोहतास को निरुद्ध कर अग्रिम करवाई कि जा रही है।

Related Articles

Back to top button