सुशासन की सरकार कटघरे में, सनातन धर्म एवं विश्वगुरु पर प्रश्न चिन्ह, नालंदा यौन हिंसा शर्मनाक, घटनाएं घोर निंदनीय
बलात्कारी अपराधियों बाबाओं को बचाना भाजपा सरकार की नियति
सुशासन की सरकार कटघरे में, सनातन धर्म एवं विश्वगुरु पर प्रश्न चिन्ह, नालंदा यौन हिंसा शर्मनाक, घटनाएं घोर निंदनीय
बलात्कारी अपराधियों बाबाओं को बचाना भाजपा सरकार की नियति

जे टी न्यूज, खगड़िया, अलौली: देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने मणिपुर में हो रही घटनाओं के तरह बिहार, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में निरंतर हो रहे बलात्कार, बाबाओं द्वारा यो शुद्धिकरण के नाम पर शारीरिक शोषण, फर्जी मुकदमा, शोषण दमन, अन्याय अत्याचार की घटनाओं का घोर निंदा किया है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि बिहार के नालंदा सहित खगड़िया दरभंगा पूर्णिया पटना आदि कई जिले में छात्रा महिला नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हत्या की घटना निरंतर जारी है। बिहार में बच्ची महिला छात्र सुरक्षित नहीं है। सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा डपोड़शंखी साबित हुई।
श्री यादव ने कहा कि अशोक खरात जैसे पाखंडी बाबा के द्वारा सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन शुद्धिकरण के नाम पर बलात्कार किया गया है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टे कई बलात्कारी बाबाओं को क्लीन चिट दी जा रही है। वहीं बिहार के नालंदा सहित अन्य ज़िले में मणिपुर के तरह महिलाओं के साथ सामूहिक कुकृत्य किया गया और सुशासन की सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। मोदी नीतीश सम्राट विजय सिंहा के दुशासन की सरकार में दलित लड़की, महिला, नाबालिक लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार बलात्कार हत्या की घटना की ग्राफ बढ़ी है। हॉस्टल में रह रहे लड़कियां बलात्कारियों का मुख्य टारगेट है ।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के नूरसराय में वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार बिहार वासियों को विचलित कर रही है, किंतु सरकार कौन बनेगा मुख्यमंत्री में व्यस्त है।
श्री यादव ने कहा कि आज सावित्रीबाई फुले, लक्ष्मीबाई, फूलन देवी, सीता, लक्ष्मी, दुर्गा, काली की आत्मा रोती होगी। सामूहिक बलात्कार हत्या दुर्व्यवहार भ्रष्टाचार की घटना आज चिंता बहस चर्चा का विषय बन चुका है। किंतु सदन में कोई चर्चा नहीं हो रही है। सदन में सिर्फ संविधान संशोधन कर मनमाने तरीके से जन विश्वास बिल लाया गया है जो सिर्फ आमजनों के साथ जन विश्वास नहीं बल्कि जन अविश्वास साबित होगा, क्योंकि एक भी कानून भाजपा सरकार द्वारा जनहित में नहीं बनाया गया है। जनहित का सिर्फ एक यूजीसी बिल लाया गया, किंतु उसे भी कोर्ट के द्वारा लंबित करबा दिया गया है। क्योंकि संविधान संशोधन कर सिर्फ आर्थिक शोषण करने, आमजनों को लूटने का जरिया बनाया गया है। चुंकी संविधान संशोधन कर अपराधियों को सिर्फ चेतावनी देने एवं जुर्माना लेकर छोड़ने का प्रावधान बनाया गया है। जान विश्वास बिल गुलामी को तोड़ने वाली नहीं बल्कि आर्थिक गुलामी बढ़ाने वाली कानून है।
श्री यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार हत्या बलात्कार जैसी घटना पर सिर्फ जुर्माना लेकर, चेतावनी देकर छोड़ने का कानून बनाना, अब बांकी रह गया है। हॉस्टल में पढ़ रहे छात्रों के बीच डर भय का माहौल व्याप्त है। असुरक्षित महसूस कर रही हैं। श्री यादव ने कहा कि चार-पांच वर्ष के बच्चियों के साथ बलात्कार हत्या, बाबाओं द्वारा बलात्कार जैसी घटनाएं से क्या सनातन धर्म बचेगा ? क्या देश विश्व गुरु बनेगा ? पूछता है देशवासी, जवाब दे मोदी सरकार।
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने महामहिम राष्ट्रपति एवं चीफ जस्टिस से बिना कॉलेजियम सिस्टम के रिक्त पदों पर जजों की बहाली जल्द करने, फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन कर स्पीडी ट्रायल कर बलात्कारियों को फांसी देने, कड़ा कानून बनाने, पुलिस प्रशासन की जवाब दे ही तय हो तथा लापरवाही पर कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई करने, सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर संवेदनशील होने, सुखा ड्रग एवं शराब नशा का खरीद बिक्री पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने, पोर्न फिल्म प्रसारण पर रोक लगाने, बढ़ रहे पश्चिमी अपसंस्कृति पर रोक लगाने, बलात्कारियों को सामाजिक बहिष्कार करने, जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग किया।

श्री यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चढ्ढ़ा, जो सच्चे अर्थों में आम जनमानस के मुद्दे को सदन में उठाया, तो उनकी लोकप्रियता बढ़ी, किंतु अरविंद केजरीवाल द्वारा सांसद राघव चड्ढा का उप नेता पद से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से केजरीवाल घबरा गया, कहीं ना कहीं भाजपा से सेटिंग कर केजरीवाल जेल से निकलकर आम जनता के सवाल को उठाने वाले राघव चढ्ढ़ा के अधिकार को सीमित किया गया है जो घोर निंदनीय है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने मोदी सरकार द्वारा कथित बयान एलपीजी गैस की कमी नहीं है, का आड़े हाथों लेते हुए घोर निंदा किया है जबकि चहुंओर एलपीजी गैस की किल्लत है, मनमाने तरीके से कीमत वसुला जा रहा है, गैस पेट्रोल डीजल का कालाबाजारी हो रही है, आम जनता गैस को लेकर त्राहिमाम है। वहीं मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल गैस के कीमत वृद्धि करने पर आक्रोश व्यक्त किया है।
वहीं श्री यादव ने कहा ट्रांसजेंडर बिल के माध्यम से थर्ड जेंडर के अधिकारों को संरक्षण देने के बजाय शोषण एवं अधिकारों से वंचित करने, राजनीतिक भागीदारी से सरकार की मर्दानगी डर चुकी है। तीसरी प्रकृति को नकारना मानवीय मूल्य पर हमला है।
श्री यादव ने आम जनता से सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ सड़क पर उतरने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया तथा अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ हो रहे लाखों आम जनता के क्रांतिकारी आंदोलन से भारतीय जनता को सीख लेने का अपील किया।
