ग्लूकोज का एक-एक किलो ग्राम का पैकेट का वितरण किया गया
ग्लूकोज का एक-एक किलो ग्राम का पैकेट का वितरण किया गया

जे टी न्यूज़, उजियारपुर,समस्तीपुर : जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर द्वारा डाबर इंडिया कंपनी से प्राप्त ग्लूकोज का एक-एक किलो ग्राम का पैकेट का वितरण किया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के प्रतिनिधि बलराम चौरसिया ने बताया कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र एक सामाजिक संस्था है। बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण पर काम करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बराबरी वाला समाज का निर्माण करना है तथा खुशहाल बचपन के लिए सभी बच्चों को शिक्षा एवं संरक्षण प्रदान करना है। आगे उन्होंने कहा कि डाबर इंडिया कंपनी का जुड़ाव जवाहर ज्योति के साथ है। डाबर इंडिया कंपनी समाज के वैसे लोग जो गरीब है।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके बच्चों के लिए पोषण के रूप में अपने उत्पाद का कुछ हिस्सा बांटने का काम करती आ रही है। अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव रामचंद्र पासवान के सहयोग से आज जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र उजियारपुर प्रखंड के परोरिया गांव के लोगों को ग्लूकोज उपलब्ध करायी है। सरकारी सेवा से निवृत रामचंद्र पासवान ने कहा कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कामों को हम भूरी-भूरी प्रशंसा करते है। आगे उन्होंने कहा कि हम काफी दिनों से जवाहर ज्योति से आग्रह कर रहे थे कि उजियारपुर में भी संस्था का सहयोग होना चाहिए। काफी दिनों के बाद यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का रास्ता दिखाती हैं।आप लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ाइए और बाल विवाह और बाल श्रम से बचाइए। तब जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र का सपना पूरा हो सकता है।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह आरपीएफ का जवान जितेन्द्र कुमार पासवान ने जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्था बाल अधिकार पर काम कर रही है। बाल अधिकार तब मिल सकता है जब बच्चे पढ़ेंगे-लिखेंगे। हम आप तमाम माता-पिता से आग्रह करते हैं कि सब लोग बच्चों को पढ़ाइए और अच्छा संस्कार दिजिए। मौके पर शम्भू पासवान, उत्तम पासवान,लखिन्दर पासवान, राजा कुमार, राहुल रौशन, कामिनी कुमारी, महिन्द्र पासवान, सुबोध कुमार साह, निधि कुमारी, राधा कुमारी समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र पासवान ने किया।
