10 अप्रैल को बाऊर (घनश्यामपुर) में मनाया जायेगा रक्षा वैज्ञानिक सह पद्मश्री स्व. मानस बिहारी वर्मा की पांचवी पुण्य तिथि
- 10 अप्रैल को बाऊर (घनश्यामपुर) में मनाया जायेगा रक्षा वैज्ञानिक सह पद्मश्री स्व. मानस बिहारी वर्मा की पांचवी पुण्य तिथि

जे टी न्यूज़, दरभंगा:- रक्षा वैज्ञानिक सह पद्मश्री सह पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के मित्र रहे स्व. मानस बिहारी वर्मा की पांचवी पुण्य तिथि 10 अप्रैल 2026 को उनके पैतृक गांव बाऊर, घनश्यामपुर, दरभंगा में मनाया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए उनके भतीजा सह विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के वरीय आचार्य डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा ने कहा कि चाचाजी सिर्फ देह त्याग किये हैं लेकिन उनका विचार युगों-युगों तक लोगों के स्मृतियों में रहेगा। वो पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किये थे।

रक्षा क्षेत्र में काम करने के लिये सरकार ने उन्हें पद्मश्री देकर नवाजा भी था। चाचाजी ने सेवानिवृत्ति उपरांत विकसित मिथिला व दरभंगा के सपने को साकार करने के लिये 24×7 अथक प्रयास करते रहे और उनके प्रयासों से शैक्षणिक सहित सामाजिक क्षेत्रों में हमलोगों ने कई आयामों को पाया। इसी कड़ी में 2021 में उनका देहावसान हो गया। उनकी कृति इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षर में अंकित हो अमर हो गयी है। उस महान हस्ती की पांचवीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये आगामी 10 अप्रैल 2026 को उनके सभी शुभेच्छु व हितैषी ग्राम बाऊर, घनश्यामपुर, दरभंगा में सादर आमंत्रित हैं।


