दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं

दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं


जे टी न्यूज़, पूसा, समस्तीपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में मंगलवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में इंटरमीडिएट व माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छे अंक से उतीर्णता प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं वर्ग नवम एवं ग्यारह में उतीर्णता प्राप्त किये छात्र-छात्राओं को मेडल व अंक पत्र दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान किया गया। विद्यालय से सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। इस कार्यक्रम विद्यालय की अध्यक्षता वरीय शिक्षक राकेश कुमार ने की। वहीं संचालन का कार्य इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल के द्वारा किया गया। अध्यापक प्रभात कुमार, आकांक्षा कुमारी, विशाल कुमार, मनमोहन कुमार, राजेश कुमार महतो आदि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा सभी बच्चे अपनी इस सफलता से और आगे बढ़ने का संकल्प लें और अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर अपने-अपने  माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रौशन करें।मौके पर उमेश कुमार पंडित, देवेंद्र कुमार पासवान, कंचन कुमारी, अंशु कुमारी, निशा भरती, पूजा कुमारी, अनामिका, मानस प्रियदर्शी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button