हरियाणा के ऐलनाबाद में वीरांगना अवार्ड से सम्मानित किया गया
हरियाणा के ऐलनाबाद में वीरांगना अवार्ड से सम्मानित किया गया

जे टी न्यूज, हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था “दिव्या युवा मंच” द्वारा 04 से 06 अप्रैल 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय “5 वाँ अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन” मे बिहार से सामाजिक संस्थाद्वय “राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” एवं “सम्भव” की संस्थापिका-सह-सचिव अर्पणा बाला अपने युवा सहयोगी दीपिका के साथ शिरकत की।
सम्मेलन मे देश के 20 राज्यों एवं विश्व के 5 देशों के 100 युवा, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के प्रथम दिन विश्व शान्ति हेतु चौधरी देवीलाल चौक से गांधी चौक तक पैदल यात्रा की गई जबकि दूसरे दिन नशामुक्ति संकल्प के साथ पंचमुखी चौक से अम्बेडकर चौक तक विश्व साईकिल यात्रा निकाली गई।
ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से प्रतिभागियों का न केवल आत्मीय स्वागत ही किया गया बल्कि ब्रह्म भोज भी कराया गया। सम्मेलन के अन्तिम दिन योग गुरु द्वारा प्रतिभागियों को योग्यभास कराया गया।
प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया गया।

प्रतिभागियों द्वारा हरप्रभ आश्रम का भ्रमण कर निराश्रित एवं मंदबुद्धि व्यक्तियों की सेवा प्रणाली को भी समझा।
आयोजक संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और किट देकर सम्मानित करने के साथ-साथ महिलाओं को “वीरांगना अवार्ड” भी प्रदान किया गया।


