निर्मली के ज्ञान भारती सुपर सिक्सटी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 18 वां वार्षिकोत्सव

निर्मली के ज्ञान भारती सुपर सिक्सटी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 18 वां वार्षिकोत्सव

जे टी न्यूज़ सुपौल शिव शंकर प्रसाद। जिले के निर्मली शहर स्थित ज्ञान भारती सुपर सिक्सटी स्कूल में 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य रामबिलास सिंह,अशोक कुमार साह, योगेश्वर साह, रमेश भारती, सुनील कुमार झा एवं विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार साह ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने नाटक, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सामाजिक संदेश भी दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button