गोली मारकर अधेर की हत्या।

मृतक भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति।
जेटी न्यूज।
भगवानपुर (बेगूसराय)::- तेयाय ओपी क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव स्थित एक तालाब से शुक्रवार को एक शव मिलने का समाचार प्रकाश में आया है । उक्त शव की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी रामकिशोर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह के रूप में हुई है । उक्त मामले में ओपीध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया कि मृतक का काजिरसलपुर गाँव में डेरा था ।सुबह करीब नौ बजे जब रामकिशोर सिंह अपने मजदूर के साथ डेरा पर आये तो मुकेश को नहीं देखा, लेकिन जल्द ही पता चला कि तालाब में एक शव तैर रहा है, डेरा के पास ही तालाब था । सूचना पाकर ओपीध्यक्ष मनीष आनंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया l

उन्होंने बताया कि मुकेश की हत्या गोली मारकर की गई है, कारण उसके छाती में तथा बांये कांख में गोली का निशान है । उन्होंने प्रथम दृष्टया गोली मारकर तालाब में फेंके जानें की संभावना व्यक्त की । साथ ही उन्होंने मृतक को अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति बताया ।मृतक कई कांड का अभियुक्त था । तीन मामले तो तेयाय ओपी में ही दर्ज है । दूसरे अन्य थाने से भी जानकरी हासिल की जा रही है । ओपीध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया कि मृतक संदिग्ध किस्म का व्यक्ति था और संदिग्ध तथा अपराधिक किस्म के लोगो के साथ संबंध था । मृतक का शव अंत्यपरीक्षण हेतू बेगूसराय भेज दिया गया है. समाचार प्रेसन तक मृतक के परिजन प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया था ।


