किसान विरोधी सरकार के खिलाफ रालोसपा ने भारत बंदी का समर्थन किया ।

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा के आवाह्न पर रालोसपा ने मोतीहारी में भारत सरकार के खिलाफ बंदी का समर्थन किया ।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मोतीहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ दीपक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि पार्टी पूरे बिहार में बंदी का समर्थन किया है।
मोतीहारी में प्रखंड उपाध्यक्ष शत्रुधन यादव के नेतृत्व में बंदी को सफल बनाया गया । पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैंक रोड मोतीहारी होते हुए छतौनी चौक तक बंदी कराया ।

मुख्य रूप से प्रमुख प्रसाद, सुरेश कुमार मेहता, जे पी सिंह, नरेश कुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद, रूपलाल प्रसाद, अजय गुप्ता, ओमप्रकाश पासवान, नितेश कुमार, वेदप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे ।
वही तुरकौलिया में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बंदी कराया गया।
ढाका, केसरिया, चकिया में भी रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने बंदी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
डॉ दीपक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा काला कानून लाया गया है, इससे किसान को काफी नुकसान है ।

MSP मिनिमम सपोर्ट प्राइस के नीचे अनाज नही बिके इसकी गारंटी सरकार को निश्चित रूप से लेना चाहिए तभी किसान खुसहाल होंगे ।
कॉन्ट्रैक्ट खेती से किसान को नुकसान है इससे बड़े बड़े पूँजीपति को लाभ होगा, किसान मालिक से मजदूर हो जाएंगे ।
अनाज के अधिक भंडारण पर रोक हटा कर सरकार ने कालाबाजारी को मजबूत किया है, इससे किसान से सस्ती दर पर अनाज या अन्य खाद्य पदार्थ खरीद कर बिचौलिए भंडारण कर लेंगे और मार्केट में समान का कमी होने पर दाम बढ़ा कर बाद में बेचेंगे ।
