आयोजित की गई प्रखंड स्तरीय बैठक…।

आयोजित की गई प्रखंड स्तरीय बैठक…

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर।

समस्तीपुर ::-जिला अंतर्गत खानपुर प्रखंड में आज दिनांक 19/01/2020 को *ज्ञानोदय सांईस कोचिंग सेंटर* चकवाखर चौक के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, प्रखंड- खानपुर के द्वारा प्रखंड कमिटी एवं पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुलाई गई।

बैठक प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में रालोसपा के राष्टीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के अहवान पर पूरे बिहार में 21/01/2020 को मोटर साईकिल रैली निकाली जाएगी एवं 24/01/2020 को शिक्षा और रोजगार के लिए मानव कतार लगाना है। समय 11ः30 बजे से 12:30 बजे तक लगाना है। जिसका नारा है *कहा है शिक्षा रोजगार, बताओ नितीश कुमार* इस कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा कि गई।

साथ ही प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा प्रखंड कमिटी एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जो इस प्रकार है- (1)प्रखंड उपाध्यक्ष- दिनेश कुमार आर्य, प्रमोद कुमार महतो, देवेन्द्र प्रसाद महतो, लक्ष्मण महतो, राज कुमार मिश्र, शिव कुमार महतो, प्रखंड महासचिव पद पर शंकर महतो, सचिव पद पर सुरेश कुमार महतो, राम शोभित सिंह, चंदेश्वर महतो, ब्रह्मदेव महतो, संगठन सचिव पद पर पंकज कुमार राय, कोषाध्यक्ष पद पर राम सगुन महतो, कार्यकारणी सदस्य- राम नाथ रमण, मो0 मंसुर आलम, चन्द्र प्रकाश रंजन, जामुन महतो, संजय पासवान, फुलपाखरू महतो, डॉ 0 संतोष कु0 सिंह, सुनिल कुशवाहा, पंचायत अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है कानूविशनपुर से विरेंद्र कुमार फर्नांडिस, खैरी से अवधकिशोर सिंह, शोभन से प्रेम लाल महतो, जहांगीर पुर से इंद्रजीत कुमार मुन्ना, दिनमनपुर उत्तरी से, राम बाबू राय, दक्षिण से रमेश प्रसाद, श्रीपुरगाहर पश्चिम से धर्मेन्द्र कुमार राय, पूर्वी से जयंत कुमार यादव, रेबड़ा से अनिल कुमार, खानपुर उत्तरी से उमेश कुमार, दक्षिण से संतोष कुमार सिंह, पुरुषोत्तमपुर अन्नु से सत्यनारायण महतो, भोरेजयराम से वालेश्वर दास, बछौली से अनिल कुमार सिंह, नत्थू द्वार से अरविंद कुमार महतो, सिवैसिंगपुर से गंगा प्रसाद महतो, विशनपुर आभि से चंद्र भूषण कुमार राम, हसनपुर से राज कुमार राय, शादीपुर से अरुण प्रसाद राय आदि 19 पंचायत अध्यक्ष एवं 21 प्रखंड कमिटी की सूची जारी किया गया। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा, ब्रजनंदन महतो, चन्दभुषण कुमार राम, लक्ष्मी महतो, दीपक राज, राम नाथ रमण आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button