वार्षिक किसान प्रोत्साहन समारोह का किया गया आयोजन, किसानों में खुशी की लहर…।

वार्षिक किसान प्रोत्साहन समारोह का किया गया आयोजन, किसानों में खुशी की लहर…

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर।

समस्तीपुर::- जिला के औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर ऐलॉथ में अवस्थित *भगवान वीर हनुमान कोल्ड स्टोरेज लिमिटेड* के हॉल में वार्षिक किसान प्रोत्साहन समारोह का आयोजन कोल्ड स्टोर के मालिक -सह- भाजपा नेता नंदकिशोर अग्रवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरपुर ऐलॉथ की पूर्व मुखिया नीलम झा थीं। इस कार्यक्रम का संचालन मशहूर अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने किया, साथ ही यह समारोह संजीत अग्रवाल की संपूर्ण देखरेख में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन सभी मेहमानों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने संभाषण दिये। जिसमें किसानों का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि आप किसान लोग के कारण ही हम भोजन कर पाते हैं, अतः आप का विकास ही हमारा लक्ष्य है।

 

वहीं नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि आज बहुत ही खुशी का दिन है क्योंकि कोल्ड स्टोरेज ने अपने 15 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उनका कहना था कि आज तक किसानों द्वारा रखे गए आलू के पैकेटों में कोई भी शिकायत नहीं मिला है। उन्होंने 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किसानों को भाड़ा दर में भी छूट देने की घोषणा की है, जो कि ₹240 प्रति क्विंटल से घटाकर ₹210 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। साथ ही 20 से 49 पैकेट पर 1 ग्लास, 50 से 79 पैकेट पर 1 केन एवं 80 से ऊपर पैकेट पर एक कुदाल के रूप में निश्चित उपहार की घोषणा की गई। वहीं नागार्जुना फर्टिलाइजर्स, हैदराबाद से आए हुए अधिकारियों ने यूरिया एवं डी.ए.पी. के नुकसान को समझाते हुए अपने कंपनी के उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि किसान बंधु अपने जमीन की उर्वरा शक्ति को कैसे बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने अपने एक उत्पाद *एक्टिन* के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रति एकड़ 3 किलो उपयोग करने पर मिट्टी में फास्फोरस का विकास होगा और *एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स* 6 किलो प्रति एकड़ उपयोग करने पर फसल कभी भी कमजोर नहीं होगा तथा उत्पादकता बढ़ेगी। वहीं इंडोफिल इंडस्ट्रीज से मनोज कुमार ने बीज उपचार पर जोर दे ते हुए अपने उत्पाद *स्प्रिंट* पर बल दिया तथा यह बताया कि बीज उपचार के क्या फायदे हैं। तत्पश्चात किसानों में लक्की ड्रॉ के माध्यम से चारो गांव के निवासी लालबाबू सिंह प्रथम पुरस्कार एक *मोटरसाइकिल* उपहार स्वरूप भेंट किया गया। खानपुर निवासी प्रियांशु कुमार एवं चुनौती निवासी अशोक कुमार सिंह को *एल.सी.डी. टी.वी.* द्वितीय उपहार के रूप में दिया गया। बसंतपुर निवासी गीता प्रसाद झा को तृतीय पुरस्कार के रूप में एक *फ्रिज* प्रदान किया गया। साथ ही 21 किसानों के बीच स्प्रे मशीन और 51 किसानों के बीच कंबल वितरण किया गया।

समारोह का समापन कोल्ड स्टोरेज के मालिक नंदकिशोर अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में एक प्रीति-भोज के साथ किसानों और अतिथियों को विदा किया गया। इस समारोह में लगभग हजार के संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसानों में हर्ष का माहौल बना हुआ देखा गया।

Related Articles

Back to top button