भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया सम्मान समारोह…।जेटी न्यूज़- ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया सम्मान समारोह…।

जेटी न्यूज़- ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत भाजपा दक्षिणी मंडल कार्यालय के परिसर में स्थानीय विधायक -सह- बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार साहनी के द्वारा किया गया साथ हीं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजन कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

मंच पर मंचासीन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री के अलावा जदयू के रामचंद्र फौजी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार शर्मा, देव शंकर ठाकुर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि गुड्डू थे।

सभी मंचासीनों ने बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने-अपने वक्तव्य रखे। इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को चादर, डायरी, सरकार के उपलब्धियों की हैण्ड बिल एवं कलम के साथ सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची में मुख्य रुप से प्रमोद पाल, इकबाल खान, लालबाबू साहनी, राम विनय सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, जनार्दन ठाकुर, रामनाथ ठाकुर, विजय शंकर ठाकुर, भूषण साह, मोहित महतो, संजीत कुमार, संतोष कुमार महतो, जगन्नाथ महतो, शशिधर प्रसाद, पवन देव सिंह, विरेंद्र कुमार साह, दिलीप कुमार महतो, निशांत भारती, ललन पासवान, राम पुकार महतो, मनोज साह, सुनील कुमार चौधरी, रामकुमार राय, सुरेंद्र पांडे, सत्यनारायण प्रसाद, जोगी राय, मुकेश कुमार, शिव शंकर ठाकुर, विजय शंकर ठाकुर (बिहारी जी), चुन्नू कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, मनोज कुशवाहा, पूरनदेव सिंह आदि शामिल थे। मंत्री ने उत्साहित होते हुए कहा कि *कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी या संस्था की रीढ़ है* अगर ये नहीं होंगे तो संस्था या पार्टी खड़ी तो क्या बैठ भी नहीं सकती है।

इसलिए कार्यकर्ताओं का समय-समय पर सम्मान होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ-साथ संस्था या पार्टी के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button