विधायक ने किया डेन्टल क्लिनिक का उद्घाटन

जे.टी.न्यूज़ ,

समस्तीपुर आज बुधवार को समस्तीपुर शहर के हॉस्पिटल रोड में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने डाo शशांक प्रिय के “फैमिली डेंटल केयर” डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर तथा फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में दांतों की साफ-सफाई जरूरी है। नहीं तो दांतों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि फैमिली डेन्टल केयर में मुंह से संबंधित बीमारी का इलाज किया जाएगा। इसमें पायरिया, दांत निकालना, दांतों को भरना, दांतों की सफाई, इन्फेक्शन, सहित दांतों से संबंधित अन्य तरह की बीमारी का इलाज किया जाएगा l उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शहर चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जो एक अच्छा प्रयास है।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि समस्तीपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले गरीब लोगों की सेवा भाव के लिए इस डेंटल हॉस्पिटल को खोला गया है जिसमें क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। मौके पर भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद मुन्ना , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , डाo शशांक प्रिय, राजद नेता सूरज दास, रंजीत कुमार रम्भू , मुकेश यादव, राजदेव राय, नीलम कुमारी, राजीव कुमार , ज्योति कुमारी , डाo चन्द्रमणि राय, डाo संजीव कुमार चौधरी , डाo राजीव कुमार मिश्रा , डाo पी.डी.शर्मा, डाo सुशील कुमार , डाo रामप्रीत सिंह , ईo अजीत कुमार , मोo ￰गुलाब, शम्भू प्रसाद यादव आदि मौजूद थे l

 

Related Articles

Back to top button