ग्रामीणों के भारी विरोध को लेकर सड़क निर्माण कार्य ठप

जेटी न्यूज
वीरपुर बेगुसराय।

शुक्रवार को वीरपुर पकठौल जो जोड़ने वाली सड़क निर्माण के तहत फजिलपुर गांव में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोका। बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग के तहत वीरपुर से पकठौल संपर्क पथ का निर्माण कार्य शुरू हुआ था,लेकिन उक्त सड़क का निर्माण गुणवत्ता के अनुसार नहीं किया जा रहा था जिससे सैकड़ों ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। फिर सैकड़ों की संख्या में जुटकर ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि प्राक्कलन के अनुसार सड़क की मोटाई व गुणवत्ता का ख्याल रखी जाय।

सड़क निर्माण कार्य से नाराज राजद के जिला महासचिव व समाजसेवी अर्जुन यादव ने कहा कि इसी तरह बुधवार को बरैपुरा वीरपुर संपर्क पथ निर्माण कार्य में ऐसा ही घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था तब जाकर लगभग 1000 फिट बनी सड़क को फिर से निर्माण करना पड़ा ।इससे स्पष्ट होता है कि इस ठीकेदार के द्वारा निर्माण हो रहे इस क्षेत्र में सभी सड़क गलत ढंग से निर्माण किया जा रहा है जिसकी जाँच संबंधित अधिकारी करें और इस पर कानूनी कार्यवाई किया जाए। मौके पर अशोक यादव,गुलशन कुमार,अरुण कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button