राष्ट्रपति ने पुथांडु पिरापु,रंगाली बिहू,नब वर्ष और वैसाखड़ी की संध्या पर दीं शुभकामनाएं

Driver of OSD to President Ramnath Kovind Dies After Tree Falls on Him

महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने पुथांडु पिरापु,रंगाली बिहू,नब वर्ष और वैसाखड़ी,जो 14 और 15 अप्रैल, 2021 को देश के विभिन्न भागों में मनाए जाएंगे, की संध्या पर अपने संदेश में कहा-

“पुथांडु पिरापु,रंगाली बिहू,नब वर्ष और वैसाखड़ी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

ये नव वर्ष उत्सव हमारे देश के विभिन्न भागों में नई उम्मीदों और उत्साह के साथ अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं। साथ ही यह हमारी विविधता और बहु सांस्कृतिक परम्परा के प्रतीक हैं। ये उत्सव हमारे किसानों के अथक परिश्रम के प्रति सम्मान को प्रकट करते हैं।

इस अवसर पर, आइए हम अपने देशवासियों की शांति, संपन्नता और उल्लास व राष्ट्र की एकता और भाईचारे को बढ़ाने का संदेश फैलाने का संकल्प लेते हैं।

हम सभी स्वस्थ और उद्यमी बने रहें तथा देश की प्रगति के लिए एक नए उत्साह के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ें।”

कृपया राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Published by- Thakur Varun Kumar

Related Articles

Back to top button