चोरी के आरोप में युवक को पहले कुत्ते से कटवाया, बेरहमी से पिटाई ।

समस्तीपुर:- समस्तीपुर में एक बार फिर से मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीर देखने को मिली है जहां चोरी के आरोप में एक युवक को अमानवीय तरीके से तालिबानी सजा दी गई है। जिसका विडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर की बताई जा रही है। जिसमे एक युवक को कमरे में बंद कर कुत्ते से कटवाया गया और बेल्ट से पिटाई की गई है। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बताया गया है कि वीडियो में पिटाई कर रहा युवक शहर का मशहूर चिकेन विक्रेता है जिसका नाम मो गुड्डा है। बताया जा रहा है की चिकेन विक्रेता की दुकान से मोबाईल की चोरी हुई थी।

पीड़ित लड़का जो थोड़ा मंदबुद्धि है उसकी दुकान में काम करता था। उसी आरोप में युवक को कमरे में बंद कर पहले कुत्ते से कटवाया इससे भी दिल नहीं भरा तो चमड़े की बेल्ट से पिटाई की। हालांकि जे टी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इस वायरल वीडियो के सवाल पर नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय का बताना है की इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत मिलती है तो आरोपी के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।


