बिस्फी में होने बाले आगामी पंचायत चुनाव के लिए 3078 प्रत्याशियों ने किया नामांकन महिला प्रत्याशियों का रहा दबदबा
बिस्फी में होने बाले आगामी पंचायत चुनाव के लिए 3078 प्रत्याशियों ने किया नामांकन महिला प्रत्याशियों का रहा दबदबा

जेटी न्यूज, बिस्फी
बिस्फी 11वें चरण के तहत आगामी 12 दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया ,सरपंच ,पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के सदस्य तथा ग्राम कचहरी के पंच पदों के लिए 3078 लोगों ने अपना नामंकन करवाया है ।बताते चलें कि 28 पंचायत वाली बिस्फी प्रखंड में मुखिया एवं सरपंच के 28 पद एवं 38 पंचायत समिति सदस्य तथा 382 ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्राम कचहरी के पंच पद पर प्रतिनिधियों का निर्वाचन होना है ।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद पर पूरे प्रखंड में कुल 274 तथा सरपंच के पद पर 188 एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 268 लोगो ने अपना नामंकन करवाया ।वंही ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1700 तथा ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 648 लोगो ने नामंकन करवाया है ।उन्होंने बताया कि नामंकन पत्रों की संवीक्षा 27 एवं 28 नवंबर को कि जाएगी एवं नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न का आवंटन 29 नवंबर को कि जाएगी ।




