जनपक्षीय विमर्श की सशक्त आवाज “लोकनाद”के बैनर तले शिक्षाविद नवेन्दु प्रियदर्शी के नेतृत्व में वेबिनायर के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन
जनपक्षीय विमर्श की सशक्त आवाज “लोकनाद”के बैनर तले शिक्षाविद नवेन्दु प्रियदर्शी के नेतृत्व में वेबिनायर के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन

जे टी न्यूज़
समस्तीपुर ::जनपक्षीय विमर्श की सशक्त आवाज “लोकनाद”के बैनर तले शिक्षाविद नवेन्दु प्रियदर्शी के नेतृत्व में वेबिनायर के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन 07.30बजे अपराह्न में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत समस्तीपुर से मुकेश केशरी की कविता “समस्तीपुर” से किया गया।गोष्ठी का सफल संचालन नवेन्दु प्रियदर्शी ने किया।इस अवसर पर डॉ. राम ललित सिंह ने समसामयिक विषयों के साथ कई मुक्तक व गीत से लोगों का दिल जीता,वहीं अधिवक्ता पंकज कुमार देव ने सुमधुर स्वर में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की एवं काव्य पाठ को एक नई दिशा दी।प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने वर्तमान उपभोक्तावाद एवं कमीशनखोरी पर गम्भीर कुठाराघात किया।इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ कवि कुमार अरुण ने अपनी रचना को पटल पर रख एक अलग सन्देश देने की कोशिश की।गोष्ठी में अमरनाथ सिंह,रामेश्वर चौधरी,राहुल झा,अनिल कुमार राय,दीपक,चैतन्य,जनवादी लेखक संघ की राज्य सचिव विनीता आदि ने अपनी भागीदारी से चिंतन के धरातल को झकझोरने का सफल प्रयास किया।समय की सीमाओं में बंधकर भी काफी प्रभावोत्पादक काव्य सन्ध्या आयोजित करने हेतु सबों ने “लोकनाद” के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।



