थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

जेटीन्यूज/मधुबनी

 स्थानीय बाजार लदनियां से चोरी गई एक बाइक के साथ तीन  युवकों को पुलिस ने शनिवार की देर रात झलोन गांव स्थित एसएसबी कैंप के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक भी बराबद की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाजार निवासी राकेश कुमार साह की बाइक चोरी हुई थी। घटना क बाद दिये गए आवेदन के आधार पर एएसआई सच्चिदानंद सिंह ने यह कार्रवाई की। इसमें संलिप्त तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी नेपाल के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार इनलोगों में मोहम्मद आजाद व मोहम्मद सलमान के नाम भी शामिल हैं। इनके विरुद्ध आवेदक श्री साह के द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button