पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
जे टी न्यूज़

मधुबनी: कोविड से प्रभावित प्रवासी नागरिकों के आजीविका संवर्धन हेतु संकल्प योजनांतर्गत पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, निसबड एवं कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय ,राघोपुर बलात, मधुबनी में किया गया।बताते चले की साक्षात्कार कमिटी में शामिल निसबड के कंसल्टेंट ज्योत्सना शरण ,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा एवं बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक,स्थानीय मुखिया मुन्नी मिश्र सुरेंद्र कुमार यादव के द्वारा चयनित बीस प्रतिभागियों को प्रशिक्षण निसबड के मास्टर ट्रेनर ज्योत्सना शरण द्वारा दिया जा रहा है।

जानकारी देते हुए निसबड की सहयोगी संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को उद्यमिता प्रशिक्षक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कोविड से प्रभावित प्रवासी नागरिकों के आजीविका संवर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।


