बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए फुटपाथ दुकान हटाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर सीपीआईएम का प्रदर्शन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए फुटपाथ दुकान हटाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर सीपीआईएम का प्रदर्शन
जे टी न्यूज़

पटना : बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए फुटपाथ दुकान हटाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर सीपीआईएम का पटना जंक्शन गोलंबर के पास प्रदर्शन! जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन फुटपाथ दुकानदारों के बीच भेदभाव ना करें! सभी फुटपाथ दुकानदारों को जगह दिया जाए! चप्पल जुत्ता बनाने वाले मोची के सामानों को नगर निगम प्रशासन द्वारा फेकना निंदनीय हैं! यह कारीगर दलित समुदाय के आते हैं!

इनका जीवन यापन इसी कार्य से चलता है! दलित गरीबों का सामान फेकना तथा दूसरे फुटपाथ दुकानदारों को छोड़ देना यह भेदभाव जिला प्रशासन नही करे सभी को एक समान देखा जाए तथा सभी को जगह दिया जाए! कार्यक्रम में चुन्नू सिंह, पारस जी, सरिता पांडे के अलावा उमेश दास सहित अन्य कारीगर मौजूद थे!


