भाजपा सरकार की 09 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आवाहन पर सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन जेटी न्युज
भाजपा सरकार की 09 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन केo आवाहन पर सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन जेटी न्युज

सहरसा, सौर बाजार :- महागठबंधन दलों के राज्य व्यापी आवाहन पर सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ कैलाश प्रसाद यादव के अध्यक्षा में किया गया। संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष सतीश साह के नेतृत्व में चलें सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार के द्रारा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में चौतरफा हमला जारी है सभी सरकारी संस्थाओं को खत्म कर रहे हैं भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को जो उजागर करतें हैं वैसे लोगों के उपर सरकार ईडी सीबीआई इकमन टैक्स भेज कर गलत तरीके से उसे फंसाने का काम करतें हैं विभिन्न आन्दोलन कारी जो अपने अधिकारों के लिए आन्दोलन करते हैं। वैसे लोगों को जेल में बंद कर सत्ता में काबिज रहना चाहते हैं। भाजपा सरकार दमन के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं भाजपा सरकार के नौ वर्ष में मेहनतकशों जो दिन रात कमानें खाने वाले लोगों के थाली से दाल गाईब हो गया। आम लोगों के उपर जीएसटी लाद कर मारना चाहते हैं महागठबंधन के लोग केन्द्र सरकार के जन विरोधी चेहरा को उजागर करने का काम करेंगे रहेंगे।

भाजपा सरकार जातीय जनगणना कराने से घबराकर उसे रोक लगा दिया है यह पहली ऐसी सरकार है जो खाद पदार्थों से लेकर पठन पाठन पुस्तकों व सामग्रियां पर भी टैक्स जीएसटी लगा रही है गैस सिलेंडर के बेतहाशा वृद्धि से गैस उपभोक्ता गैस भड़ाना छोड़ दिए हैं। सरकार के द्रारा उज्जवला योजना के नाम पर लोगों का शोषण किया जाता है पूर्व मंत्री अशोक सिंह राजद जिलाध्यक्ष मोo ताहिर सीपीएम के अंचल मंत्री रमेश यादव कुलानन्द कुमार व्यास प्रसाद यादव, राजद नेता भारत यादव, गजेन्द्र कुमार यादव,मोo मस्तकीन ,चरण सिंह यादव, अंजनी प्रo यादव शिव शंकर राम, अरूणा देवी, अमीत कुमार बबलू, यदुनंदन यादव, प्रोफेसर अमरेन्द्र कुमार,मोo नईम, युगल किशोर अग्रवाल, जदयू के वरिष्ठ नेता अमर यादव, विजय कुमार यादव विष्णु देव मंडल, गजों भगत, अनिल यादव, अरूण कुमार सिंह, रामशंकर यादव, गणेश गौरव, आनंदी मेहता,अमीत कुमार, प्रमानंद सादा सीपीआई के प्रमानंद ठाकुर भवेश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गफ्फार खां, सीपीएम केशव कुमार, दयानंद यादव, विन्देश्वरी भगत रामी यादव पनव सादा कुलदीप ठाकुर, बद्री राम, हकरी देवी आदि मौजूद थे।

