शादी मंड़प से हवालात पहुंचा दुल्हा
शादी मंड़प से हवालात पहुंचा दुल्हा
लोगों की तत्परता से रुकी नाबालिग लड़की की शादी
जेटी न्यूज/मधुबनी

मधेपुर में शादी मंडप से लड़का पहुंचा हवालात,नाबालिग लड़कीं से शादी करने पहुंचे दूल्हा समेत छह गिरफ्तार,मधेपुर थाना ने की कार्रवाई। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी मधेपुर थाना के संगत चौक पर हो रही थी ,तभी किसी ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पहुंची और नाबालिग बच्ची की शादी को रोका और लड़की की मां और दूल्हा समेत छह लोगों की हिरासत में लिया । 31 वर्षीय दूल्हा रामदयाल अहिरवार थाना भान गढ मध्य प्रदेश के सागर जिला का निवासी है । दूल्हा की माने तो बिचौलिया मरौना थाना क्षेत्र के कमरैल गांव निवासी शिबु चौपाल के पुत्र परमेश्वर चौपाल, ने एक लाख रुपया लेकर शादी तय करवाया था लेकिन लड़की नाबालिग थी जिसके बारे में उसने नहीं बताया। लड़का अपने पिता और परिजन के साथ शादी के लिए मधेपुर के संगत चौक पर गौडी शंकर राय के किराये के मकान पर पहुंचे , जहां विधि विधान से शादी होनी थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़कीं से पूछताछ किया और नाबालिग देख शादी को तत्काल रुकवाया गया। पुलिस ने शादी में शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ़्तार किये गये नाबालिग बच्ची की मां , मकान मालिक , और पंडित संतोष मिस्र, समेत दुल्हा एवं उस के पिता एवं विचौलिया शामिल है

स्थानीय लोगों ने बताया कि कम उम्र दुल्हन नंदनी कुमारी अपनी मां संगीता देवी के साथ मधेपुर में किराये के घर में रहती थी ,जब कि यह कोसी दियारा क्षेत्र के बस्सी पटटी के नोनियारी गांव की रहने वाली है । इलाके के लोगों की माने तो एक रैकेट सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा है जो गरीब और भोले भाले लोगों की लड़कियों को शिकार बना रहा है। एमपी यूपी राजस्थान पंजाब सहित अन्य प्रांतों के लोगों से मोटी रकम लेकर इलाके की नाबालिग लड़कियों से शादी कराया जाता है। लड़की की गरीबी का फायदा उठाकर उसके माता पिता को प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की को सुदूर इलाको में बेच दिया जाता है।बहरहाल ग्रामीणों की जागरूकता की वजह से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी अधेड़ युवक से होने से बच गयी। जरूरत है इलाके में फैले ऐसे रैकेट के भंडाफोड़ की ।


