20 शिखर सम्मेलन बिहार के पटना में आयोजित

20 शिखर सम्मेलन बिहार के पटना में आयोजित
जे टी न्यूज

,

पटना: 20 शिखर सम्मेलन बिहार के पटना में आयोजित हुआ, इसमें 29 देशों के 73 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जी-20/एल-20 बैठक के नतीजों पर चर्चा के लिए 24 जून2023 को टीयूसीसी, बिहार राज्य समिति की बैठक शिवजी प्रसाद यादव प्रदेश महासचिव की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में टीयूसीसी के राष्ट्रीय महासचिव श्री एस. पी. तिवारी ने महिलाओं और रोजगार, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, रोजगार के अवसरों के लिए कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पोर्टेबिलिटी के मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मसौदे को शिखर सम्मेलन द्वारा अनुमोदित किया गया था और 19 जुलाई 23 को इंदौर, मध्य प्रदेश में नियोक्ता संगठन के साथ श्रम मंत्री की बैठक में चर्चा करने का प्रस्ताव दिया गया और इसे जी -20 मसौदे में अंतिम रूप से शामिल करने के लिए भारत के प्रधान मंत्री को सौंपा जाएगा। . श्री तिवारी ने मसौदे में कई मुद्दों का प्रस्ताव रखा था और दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने इसे स्वीकार कर लिया था।

इस बैठक के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष पटना सह पूर्व प्रत्याशी फतुहा विधानसभा जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के सच्चिदानंद यादव ने कहा की मजदूरों के हक एवं हुकूक की लड़ाई के लिए संगठन बहुत जरूरी है हमारे आदरणीय नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और हमारी टीम लगातार गरीब, दलित,शोषितो का आवाज बनकर उभरने का कार्य कर रही है और दबे कुचले लोगों के लिए कार्य कर रहे और मैं लगातार बिल्डिंग मजदूर यूनियन बिहार के तहत मजदूरों की तकलीफ मजदूरों के दुख दर्द में उनके कार्यों का निवारण करता रहा हू।टीयूसीसी से, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हंसराज अकेला, उपाध्यक्ष, रत्नेश्वर गोगोई, राष्ट्रीय सचिव गुलाम रसूल गिलानी, कृष्णन नंदन साहू, शिवदयाल, दिलीप कुमार ,चंदा जी, मिथिलेश दास, लौकी राय ,संगीता कुमारी, अमृता कुमारी एवं अन्य लोग बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button