कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास पटरी से उतरा रेल इंजन राहत और बचाव में जुटे रेल अधिकारी और कर्मी

कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास पटरी से उतरा रेल इंजन राहत और बचाव में जुटे रेल अधिकारी और कर्मी
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के बीच कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन चल कर पटरी से उतर गया।और एक बड़ा रेल हादसा टल गया अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना रेल अधिकारियों को तत्काल दे दी गई। जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे राहत और बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी मिली है कि कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड किया जा रहा था। तभी अचानक मालगाड़ी की इंजन अचानक चल कर पटरी से उतर गया।

इस दौरान इंजन के चार चक्के पटरी से उतर गए। वहां काम कर रहे मजदूरों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच राहत और बचाव में जुट गए हैं। रेल के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि आखिर खड़ी ट्रेन की इंजन कैसे चल कर बेपटरी हो गई। इस मामले पर फिलहाल कोई भी रेल के अधिकारी अभी कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं

Related Articles

Back to top button